Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : सब्जियों से भरी पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, 200 किलो से ज्यादा बरामद

कुनकुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी गांजे की खेप, दो तस्कर हिरासत में; नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश जारी

CG Crime : सब्जियों से भरी पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, 200 किलो से ज्यादा बरामद
X

CG Crime : जशपुर। जशपुर जिले में कुनकुरी पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सब्जियों से लदी एक पिकअप से 200 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लिया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गांजे को पिकअप में रखी सब्जियों के बीच छिपा रखा था। वाहन की जांच के दौरान पुलिस को गांजे की खेप का पता चला, जिसके बाद पूरी गाड़ी की तलाशी ली गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान 200 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि वाहन की पूरी जांच के बाद बरामद गांजे की मात्रा और बढ़ सकती है।

कुनकुरी पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के जरिए गांजा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चेन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019