Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, हत्या के बाद शव से दरिंदगी, टुकड़े कर नदी में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, हत्या के बाद शव से दरिंदगी, टुकड़े कर नदी में फेंका, आरोपी गिरफ्तार
X

CG Crime : बेमेतरा। बेमेतरा जिले के चर्चित अंधेकत्ल की गुत्थी को पुलिस ने खुलासा किया है। थाना चंदनू और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में गांव के ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या के बाद आरोपी ने शव के साथ भी अमानवीय कृत्य किया और पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर उन्हें शिवनाथ नदी में फेंक दिया।

यह मामला थाना चंदनू क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी का है। 7 जुलाई से लापता दुकलिहिन बाई का शव 9 जुलाई को ग्राम तुमा के पास शिवनाथ नदी में दो अलग-अलग गठरियों में मिला था। शव की स्थिति देखकर पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल गठित किया। फोरेंसिक विशेषज्ञ, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल की मदद से तकनीकी व वैज्ञानिक जांच शुरू की गई। आरोपी की तलाश में ड्रोन, नाव और सर्च लाइट का भी इस्तेमाल किया गया।

लगातार पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने रामप्रसाद सोनवानी उर्फ बंगाली को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। विरोध करने पर उसने फावड़े से हमला कर महिला की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने शव के साथ भी दुष्कर्म किया और अपराध छिपाने के उद्देश्य से शव के हाथ-पैर काटकर दो गठरियों में बांधकर शिवनाथ नदी में फेंक दिया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा, आरी और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्ष 2017 में भी एक महिला की हत्या के मामले में सजा काट चुका है। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019