Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : पड़ोसी पर था भरोसा, उसी ने उड़ाए 10 लाख, 72 घंटे में खुला हाई-प्रोफाइल चोरी का राज

परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान को बनाया निशाना, 300 CCTV फुटेज और तकनीकी जांच से पुलिस ने आरोपी को दबोचा

CG Crime : पड़ोसी पर था भरोसा, उसी ने उड़ाए 10 लाख, 72 घंटे में खुला हाई-प्रोफाइल चोरी का राज
X

CG Crime : कांकेर। चारामा थाना क्षेत्र में करीब 10 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस वारदात का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि चोरी का मास्टरमाइंड कोई बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार का पड़ोसी निकला।

पुलिस के अनुसार, वार्ड क्रमांक-02 निवासी रमेश मेश्राम अपने परिवार के साथ निजी काम से धमतरी गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने घर के पीछे के दरवाजे से प्रवेश कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई।

घटना की सूचना मिलते ही चारामा पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष जांच शुरू की। पुलिस टीम ने 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी का विश्लेषण किया। जांच के दौरान शक की सुई पड़ोसी पवन सोनकर पर गई।

हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने निजी स्वार्थ के चलते चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अन्य चोरी का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019