CG Crime : अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल, 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
सूरजपुर के भटगांव थाना क्षेत्र का मामला, छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण का आरोप; पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, आरोपी शिक्षक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

CG Crime : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षक और छात्रा के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। भटगांव थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, आरोपी शिक्षक ने छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया।
वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप
परिजनों की शिकायत के मुताबिक, आरोपी शिक्षक छात्रा को आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। आरोप है कि इसी दबाव का फायदा उठाकर वह छात्रा के साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा। यह सिलसिला करीब एक साल तक चलने की बात सामने आई है।
पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
शिकायत मिलने के बाद भटगांव पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


