Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : कलयुगी पुत्र ने टंगिया से पिता पर हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

जमीन बेचने को लेकर पिता-पुत्र में हुआ विवाद, गुस्से में बेटे ने टंगिया से सिर पर किया वार; मौके पर हुई मौत, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

CG Crime : कलयुगी पुत्र ने टंगिया से पिता पर हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
X

CG Crime : अंबिकापुर। सरगुजा जिले में जमीन बेचने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दरिमा थाना क्षेत्र के भालूकछार ग्राम पंचायत के इमलीपारा में एक युवक ने अपने पिता पर टंगिया से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान रमाशंकर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमाशंकर ने कर्ज चुकाने के लिए अपनी जमीन करीब 7 से 8 लाख रुपये में बेची थी। इसी बात को लेकर उनका बेटा मुकेश सिंह (32) नाराज था।

जानकारी के मुताबिक, रमाशंकर अपनी पत्नी के साथ घर में खाना खा रहे थे। इसी दौरान पिता-पुत्र के बीच जमीन बेचने को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मुकेश ने टंगिया से पिता के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से रमाशंकर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मुकेश सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के पूरे घटनाक्रम, जमीन विवाद और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019