Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से 138 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर लुंड्रा पुलिस ने की घेराबंदी, पीछा करने पर जंगल में भागे आरोपी; ग्रामीणों की मदद से दोनों पकड़े गए।

CG Crime : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से 138 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
X

CG Crime : अंबिकापुर। लुंड्रा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन से करीब 138 किलो गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर बगीचा की ओर से गांजा लेकर स्कॉर्पियो वाहन में आ रहे हैं। सूचना मिलते ही लुंड्रा पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर वाहनों की निगरानी शुरू कर दी।

इसी दौरान पुलिस को स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर वाहन सवार आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया, जिसके बाद आरोपी स्कॉर्पियो को छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो वाहन से करीब 138 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन और गांजे को जब्त कर लिया है।

फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां खपाने की तैयारी थी। लुंड्रा थाना पुलिस की कार्रवाई के बाद तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019