Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी, पानी की टंकी में मिला शव

मुड़ापार के आरजी पेट्रोल पंप में मचा हड़कंप, तलाश के दौरान पानी की टंकी में मिला 39 वर्षीय कर्मचारी का शव; मौत की वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

CG Crime : ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी, पानी की टंकी में मिला शव
X

CG Crime : कोरबा। मुड़ापार स्थित आरजी पेट्रोल पंप में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ड्यूटी के दौरान अचानक गायब हुए एक कर्मचारी का शव पानी की टंकी में मिला। घटना के बाद पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान 39 वर्षीय ओम प्रकाश यादव के रूप में हुई है, जो राताखार का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक, ओम प्रकाश पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डालने का काम करता था और घटना के समय सेकंड शिफ्ट में ड्यूटी पर था। उस दौरान पेट्रोल पंप पर तीन कर्मचारी मौजूद थे। कुछ देर बाद ओम प्रकाश अचानक दिखाई नहीं दिया। काफी समय तक वापस नहीं लौटने पर साथी कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू की और संचालक को भी सूचना दी।

तलाश के दौरान पेट्रोल टंकी से लगी पानी की टंकी में ओम प्रकाश का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

पेट्रोल पंप कर्मचारियों के मुताबिक, घटना के समय तीन लोग ड्यूटी पर थे। ओम प्रकाश के अचानक गायब होने के बाद उसकी तलाश की गई, जिसके दौरान पानी की टंकी में शव मिला।

बताया जा रहा है कि मृतक शराब का सेवन करता था। पानी की टंकी में पानी और पेट्रोल दोनों मौजूद होने की जानकारी सामने आई है। शव से पेट्रोल की गंध आने की बात भी कही गई है। हालांकि, कर्मचारी की मौत किस परिस्थिति में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019