Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Cime : एकतरफा प्यार में युवती की मां पर टंगिया से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

जशपुर के आस्ता थाना क्षेत्र में वारदात, बेटी से एकतरफा प्यार और बातचीत बंद होने से नाराज था आरोपी; पुलिस ने 24 घंटे में झारखंड के रायडीह से किया गिरफ्तार

CG Cime : एकतरफा प्यार में युवती की मां पर टंगिया से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी झारखंड से गिरफ्तार
X

CG Cime : जशपुरनगर। आस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम हर्री में 55 वर्षीय महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी अवधेश राम (30), निवासी कोमडो, को झारखंड के रायडीह से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर को धनमनी बाई घर में मृत मिली थीं। उनके चेहरे के दाहिने हिस्से पर गंभीर चोट के निशान थे और खून बह रहा था। घटनास्थल के पास एक टंगिया भी बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद 4 सितंबर को आस्ता थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कोमडो निवासी अवधेश राम कुछ दिन पहले मृतिका के घर आया था और उसका वहां विवाद हुआ था।

संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। तकनीकी जांच में उसके झारखंड के रायडीह में छिपे होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मृतिका की बेटी से एकतरफा प्यार करता था। बेटी ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। वहीं, मृतिका ने भी उसे बेटी को परेशान न करने की समझाइश दी थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने घर में रखे टंगिया से धनमनी बाई पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019