Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी कंप्यूटर शिक्षक राजस्थान से गिरफ्तार, SIT ने दबोचा

बीजापुर के एकलव्य रेसिडेंशियल स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज, तकनीकी इनपुट के आधार पर SIT ने राजस्थान के झालरापाटन से आरोपी को पकड़ा; ट्रांजिट रिमांड पर बीजापुर लाकर कोर्ट में किया पेश

CG Crime : नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी कंप्यूटर शिक्षक राजस्थान से गिरफ्तार, SIT ने दबोचा
X

CG Crime : बीजापुर। एकलव्य रेसिडेंशियल स्कूल, रूद्रारम भोपालपटनम में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में बीजापुर पुलिस ने फरार आरोपी कंप्यूटर शिक्षक को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी को झालरापाटन, राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर बीजापुर लाया गया, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

मामले की शिकायत छात्रा के परिजनों ने भोपालपटनम थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS और POCSO Act की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

बीजापुर एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए दो टीमों को अलग-अलग राज्यों में रवाना किया था। एक टीम राजस्थान और दूसरी टीम हरियाणा में आरोपी की तलाश कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, लगातार मिल रही तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी की लोकेशन का पता लगाया गया। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर देवेन्द्र कुमार दहिया (34) को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को झालरापाटन से ट्रांजिट रिमांड पर बीजापुर लाया गया। भोपालपटनम थाने में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019