Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : घर के आंगन में मिला राजमिस्त्री का खून से लथपथ शव, कमरे में बिखरा मिला सामान, जताई हत्या की आशंका

लखनपुर में 40 वर्षीय राजमिस्त्री की संदिग्ध मौत, कमरे में मिले खून के निशान और बिखरा सामान, जांच में जुटी पुलिस

CG Crime : घर के आंगन में मिला राजमिस्त्री का खून से लथपथ शव, कमरे में बिखरा मिला सामान, जताई हत्या की आशंका
X

CG Crime : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उसका शव घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में मिला। वहीं, घर के कमरे में खून के छींटे और बिखरा हुआ सामान मिलने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के रजपुरी कला गांव के टिकरापारा का है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अंगत चौधरी के रूप में हुई है। वह पेशे से राजमिस्त्री था और घर में अकेले रहता था।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे अंगत का शव उसके घर के आंगन में पड़ा मिला। शव खून से लथपथ था। घर के अंदर कमरे में भी खून के छींटे मिले और सामान अस्त-व्यस्त हालत में बिखरा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अंगत की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। मौत की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019