Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : लॉज के कमरे में 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, FSL ने शुरू की जांच

कोतवाली थाना क्षेत्र के लॉज में मिली युवती की लाश, मौत की वजह स्पष्ट नहीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL जांच के बाद होगा खुलासा

CG Crime : लॉज के कमरे में 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप, FSL ने शुरू की जांच
X

CG Crime : धमतरी। धमतरी शहर के एक लॉज में 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और कमरे की बारीकी से जांच की। मृतका की पहचान कवर्धा निवासी पिंकी मानिकपुर के रूप में हुई है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित CG-05 रेस्टोरेंट-लॉज का है। जानकारी के मुताबिक युवती 24 सितंबर से लॉज में ठहरी हुई थी। रविवार सुबह कमरे में उसका शव मिलने के बाद लॉज प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

FSL टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवती की मौत किन परिस्थितियों में और किस कारण से हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

पुलिस लॉज के कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ यह भी पता लगा रही है कि युवती लॉज में किसके साथ आई थी, वहां रहने के दौरान किन लोगों के संपर्क में थी और कमरे में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं। मामले में पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019