Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : जमीन बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष, 85 साल के चाचा की हत्या कर भतीजा फरार

कोरबा के पसान थाना क्षेत्र में जमीन बंटवारे को लेकर चाचा-भतीजे में लंबे समय से विवाद था, मंगलवार सुबह आरोपी ने टांगिया से हमला कर 85 वर्षीय बबन राम यादव की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

CG Crime : जमीन बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष, 85 साल के चाचा की हत्या कर भतीजा फरार
X

CG Crime : कोरबा। जिले के पसान थाना क्षेत्र में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि भतीजे ने अपने 85 वर्षीय चाचा पर टांगिया से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना ग्राम पिपरिया के सीपतपारा की बताई जा रही है। मृतक की पहचान बबन राम यादव (85) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे बबन राम मवेशियों को चारा देने के लिए गया था। इसी दौरान उसके भतीजे सोनू उर्फ अशोक यादव ने उस पर टांगिया से हमला कर दिया।

हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पसान थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

कटघोरा एसडीओपी विजय राजपूत के अनुसार, प्रारंभिक जांच में जमीन के बंटवारे को लेकर चाचा और भतीजे के बीच करीब एक वर्ष से विवाद और मनमुटाव की बात सामने आई है। इसी विवाद के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है।

पुलिस ने मामले में धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019