Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : कंडेल गांव में युवक की गला रेतकर हत्या, आधी रात खून से लथपथ मिला शव

अर्जुनी थाना क्षेत्र में वारदात से मचा हड़कंप, धारदार हथियार से हमले की आशंका; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

CG Crime : कंडेल गांव में युवक की गला रेतकर हत्या, आधी रात खून से लथपथ मिला शव
X

CG Crime : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रविवार रात हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अर्जुनी थाना क्षेत्र के कंडेल गांव में 30 वर्षीय युवक पारसमणि साहू की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। आधी रात सड़क किनारे खून से लथपथ शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात राहगीरों ने युवक का शव देखकर अर्जुनी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे पुलिस को धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका है।

पुलिस ने घटनास्थल की जांच और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आपसी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ अन्य सुराग जुटा रही है। हत्या की असली वजह और आरोपी की पहचान सामने आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। मामले में जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019