Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

कुरुद थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के बहाने सुनसान जगह ले गए आरोपी, शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

CG Crime: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
X

CG Crime: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने महिला को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। इसी बहाने उसे मेघा पुल के पास स्थित एक नर्सरी के सुनसान इलाके में ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़िता कुरुद थाने पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी महेंद्र साहू, निवासी बगदही, जिला बालोद समेत एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019