Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : पत्नी पर चरित्र को लेकर शक, पति ने बेल्ट से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

गरियाबंद के जरहीडीह गांव में विवाद के बाद पति पर पत्नी की हत्या का आरोप, शोभा थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की.

CG Crime : पत्नी पर चरित्र को लेकर शक, पति ने बेल्ट से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
X

CG Crime : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। शोभा थाना क्षेत्र के जरहीडीह गांव में एक पति पर अपनी पत्नी की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, जरहीडीह निवासी राम कुमार का अपनी पत्नी मोनिका (32) से चरित्र को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि बीती रात विवाद बढ़ने के बाद पति ने बेल्ट से पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद मोनिका की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही शोभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। विवाद की वजह, घटनाक्रम और हत्या की परिस्थितियों को लेकर पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019