Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : अस्पताल पहुंचाने वाले ही निकले हत्या के आरोपी, 48 घंटे में खुला मौत का राज

महासमुंद के बड़े साजापाली में संदिग्ध मौत की जांच में खुलासा, पुलिस के अनुसार विवाद के बाद मारपीट से हुई युवक की मौत; दोनों आरोपी गिरफ्तार।

CG Crime : अस्पताल पहुंचाने वाले ही निकले हत्या के आरोपी, 48 घंटे में खुला मौत का राज
X

CG Crime : महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी अंतर्गत बड़े साजापाली गांव में परदेशी यादव की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि जिस दो युवकों ने परदेशी को मोटरसाइकिल से अस्पताल पहुंचाया था, उन्हीं पर उसकी हत्या का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर को अस्पताल से मिले मेमो के बाद टीम मौके पर पहुंची थी। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिलने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मामला संदिग्ध पाया गया। इसके बाद फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल की जांच शुरू की गई।

जांच में सामने आया कि घटना से पहले मनोहर कोसरिया, भानूप्रताप लहरे और परदेशी यादव एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान मनोहर की पत्नी से छेड़छाड़ को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मनोहर ने परदेशी के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।

इसके बाद मनोहर और भानूप्रताप उसे मोटरसाइकिल से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों की भूमिका सामने आई।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खून लगे कपड़े और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की है। मामले में BNS की धारा 103(1) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019