Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : अज्ञात हमलावरों ने पूर्व सरपंच को उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी

कोंडागांव के केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम अरंडी में घर पर सो रहे 49 वर्षीय गोविंद नेताम की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार, एफएसएल टीम की मदद से पुलिस जुटा रही साक्ष्य।

CG Crime : अज्ञात हमलावरों ने पूर्व सरपंच को उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी
X

CG Crime : कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरंडी में पूर्व सरपंच की हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने घर में सो रहे 49 वर्षीय गोविंद नेताम को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, गोविंद नेताम बीती रात अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही केशकाल थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि गोविंद नेताम अपनी पत्नी के साथ घर में रहते थे, लेकिन घटना के बाद से उनकी पत्नी भी घर पर मौजूद नहीं हैं। इस पहलू को लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019