Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : पारिवारिक विवाद में खूनी संघर्ष, पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर पति पर किया हंसिया से हमला, अस्पताल में भर्ती

धमतरी के ग्राम दोनर में शराब पीने को लेकर हुआ विवाद, सिर पर हंसिया से वार के बाद घायल की हालत गंभीर

CG Crime : पारिवारिक विवाद में खूनी संघर्ष, पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर पति पर किया हंसिया से हमला, अस्पताल में भर्ती
X

CG Crime : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम दोनर में एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी और बेटी द्वारा हंसिया से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में चूरामन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, चूरामन यादव के शराब पीने को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता था। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में घर में होने वाली कहासुनी को लेकर उसकी पत्नी और बेटी से आए दिन झगड़ा होता था।

शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने के बाद पत्नी और बेटी ने हंसिया से चूरामन के सिर पर कई वार कर दिए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल चूरामन यादव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकीय निगरानी में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर अर्जुनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पारिवारिक विवाद की वजह और हमले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों के आधार पर की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019