Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : इंजीनियरिंग के छात्र बने चैन स्नैचर, पैसे की जरूरत में कॉलेज में साथ पढ़ने वाले युवक-युवती ने की वारदात

CG Crime, Chhattisgarh Crime, Chain Snatching, Engineering Students, इंजीनियरिंग छात्र, चैन स्नैचिंग, कॉलेज के युवक-युवती, पैसे की जरूरत, Chain Snatcher, Crime News

CG Crime : इंजीनियरिंग के छात्र बने चैन स्नैचर, पैसे की जरूरत में कॉलेज में साथ पढ़ने वाले युवक-युवती ने की वारदात
X

CG Crime : सोमनाथ साहू, भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से चैन झपटमारी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई पुराने अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले युवक और युवती हैं। दोनों कॉलेज में साथ पढ़ते हैं। पुलिस के मुताबिक, पैसों की जरूरत के चलते दोनों ने चैन झपटमारी की योजना बनाई और इसके बाद दो वारदातों को अंजाम दिया।

बुजुर्ग महिला को बनाया दो बार निशाना

पहली घटना 31 जुलाई को प्रियदर्शनी परिसर में हुई थी। 62 वर्षीय गीता देवी सुबह करीब 6:32 बजे घर के सामने टहल रही थीं। इसी दौरान स्कूटी सवार युवक-युवती वहां पहुंचे और पीछे बैठे आरोपी ने उनके गले से सोने की चैन झपट ली। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। इसके बाद 20 सितंबर को नेहरू नगर ईस्ट स्थित विद्या विहार कॉलोनी में गीता देवी को दोबारा निशाना बनाया गया। लगातार हुई घटनाओं के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी।

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुलासा

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर विक्की नायक और तरूणा सिन्हा ने दोनों घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया।

सुबह बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना

पुलिस प्रवक्ता मणिशंकर चंद्रा के अनुसार, आरोपी सुबह के समय स्कूटी से इलाके में घूमते थे और पैदल टहलने वाली बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाते थे। एक आरोपी स्कूटी चलाता था, जबकि दूसरा मौका मिलते ही महिला के गले से चैन झपटकर फरार हो जाता था। पहचान छिपाने के लिए हेलमेट और कपड़े से चेहरा ढकने का इस्तेमाल किया जाता था।

चैन का हिस्सा और स्कूटी जब्त

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सोने की चैन का हिस्सा और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी जब्त की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019