Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : डबल मर्डर से फैली सनसनी, मां-बेटे को उतारा मौत की घाट, बेटी घायल

डोंगरगढ़ के चौथना गांव में घर में घुसकर वारदात, पारिवारिक रंजिश की आशंका; गंभीर घायल बेटी अस्पताल में भर्ती

CG Crime : डबल मर्डर से फैली सनसनी, मां-बेटे को उतारा मौत की घाट, बेटी घायल
X

CG Crime : राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के चौथना गांव में दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई। घर में घुसकर मां और बेटे की हत्या कर दी गई, जबकि परिवार की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

घर में घुसकर किया हमला, मां-बेटे की मौत

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतका कमला सोनकर और उनके बेटे पर घर में घुसे आरोपी ने हमला किया, जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं, कमला सोनकर की बेटी ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय कमला सोनकर के पति घर से बाहर थे। इसी दौरान घर में हुए इस हमले ने पूरे गांव को दहला दिया।

पारिवारिक रंजिश की आशंका, रिश्तेदार पर संदेह

मामले में शुरुआती तौर पर पारिवारिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है। घटना में परिवार के ही एक रिश्तेदार की भूमिका होने का संदेह भी सामने आया है। हालांकि, आरोपी की संलिप्तता और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है। वारदात की परिस्थितियों, हमले के कारण और संदिग्ध की भूमिका का खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019