Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : दोहरा हत्याकांड के आरोपी ने जेल में उठाया आत्मघाती कदम, हाथ पर मिले धारदार हथियार से कटने के निशान

सूरजपुर जिला जेल में बंद प्रवेश कुमार को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, प्राथमिक इलाज के बाद वापस जेल भेजा गया।

CG Crime : दोहरा हत्याकांड के आरोपी ने जेल में उठाया आत्मघाती कदम, हाथ पर मिले धारदार हथियार से कटने के निशान
X

CG Crime : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला जेल में बंद दोहरे हत्याकांड के आरोपी प्रवेश कुमार के हाथ में चोट लगने का मामला सामने आया है। धारदार वस्तु से कटने के निशान मिलने के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों से प्राथमिक उपचार मिलने के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया। शुरुआती तौर पर घटना को आत्महत्या के प्रयास से जोड़कर देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, प्रवेश कुमार को 23 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। उस पर सूरजपुर के केशवनगर में एक शिक्षिका और उसके बेटे की पैसों के लालच में हत्या करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में सूरजपुर जिला जेल भेज दिया गया था।

जेल में रहने के दौरान उसके हाथ में चोट लगने की जानकारी सामने आई। इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकीय जांच में उसके हाथ पर किसी धारदार वस्तु से कटने के निशान पाए गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जेल वापस भेज दिया।

फिलहाल घटना की परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। आरोपी को चोट कैसे लगी और इसके पीछे क्या वजह थी, यह जांच का विषय है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019