Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : महिला की अर्धनग्न शव मिलने से फैली सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

CG Crime : महिला की अर्धनग्न शव मिलने से फैली सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
X

CG Crime : दुर्ग। जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव पुलगांव नाला किनारे जंगलनुमा क्षेत्र में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

मृतका की पहचान उरला निवासी 55 वर्षीय भगवंतीन बाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला गुरुवार से लापता थी और शुक्रवार को ही परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी दौरान उसका शव बरामद होने से मामला और गंभीर हो गया है।

घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

मौके पर डॉग स्क्वॉड, फोरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलगांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019