Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : होटल में चाय पी रहे BJP नेता पर चाकू से जानलेवा हमला, गले पर किए ताबड़तोड़ वार

दुर्ग के जोरातराई में होटल के अंदर चाय पी रहे भाजपा नेता पर युवक ने किया चाकू से हमला, गले में गंभीर चोट; आरोपी वारदात के बाद फरार।

CG Crime : होटल में चाय पी रहे BJP नेता पर चाकू से जानलेवा हमला, गले पर किए ताबड़तोड़ वार
X

CG Crime : दुर्ग। रिसाली नगर निगम के वार्ड 37 जोरातराई में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब होटल में चाय पी रहे भाजपा नेता राजेंद्र सिंह यादव पर एक युवक ने धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में उनके गले पर गंभीर चोट आई है। उन्हें भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, राजेंद्र सिंह यादव सुबह स्थानीय होटल में चाय पी रहे थे। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उन पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल नेता को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, राजेंद्र यादव और आरोपी की करीब चार साल पहले दोस्ती थी, लेकिन लंबे समय से दोनों के बीच बातचीत नहीं थी। हमले की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। स्थानीय स्तर पर घटना को रिसाली नगर निगम चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस ने चुनावी विवाद की पुष्टि नहीं की है।

एएसपी मणिशंकर चंद्रा के मुताबिक, उतई थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद यह हमला हुआ। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस हमले के कारण समेत पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019