CG Crime : ओडिशा से यूपी जा रही थी गांजे की 476 किलो खेप, बस्तर पुलिस ने 7 तस्करों को दबोचा
बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ 38 लाख रुपये का गांजा जब्त, तस्करी में इस्तेमाल पिकअप और बाइक भी बरामद।

CG Crime : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 476 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 38 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर तस्करी के इस प्रयास को नाकाम कर दिया। कार्रवाई में गांजे के साथ एक टाटा लोडिंग पिकअप और एक बाइक भी जब्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के जरिए तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस सप्लायर से लेकर खरीदारों तक की कड़ियां जोड़ने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है। इस जांच में तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आने की संभावना है।


