Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : शराब पार्टी में मजाक को लेकर विवाद, भांजे ने ईंट और लोहे की बाल्टी से की मामा के दोस्त की हत्या

दुर्ग के जामुल में शराब पार्टी के दौरान गाली-गलौज को लेकर विवाद, आरोपी भांजे ने ईंट और लोहे की बाल्टी से सिर पर कई वार किए; पुलिस ने मामा-भांजे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

CG Crime : शराब पार्टी में मजाक को लेकर विवाद, भांजे ने ईंट और लोहे की बाल्टी से की मामा के दोस्त की हत्या
X

CG Crime : सोमनाथ साहू, दुर्ग। जामुल थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाजार चौक स्थित ममता मेडिकल के पास एक युवक ने अपने मामा के दोस्त के सिर पर ईंट और लोहे की बाल्टी से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में मामा और भांजे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

शराब पीने के दौरान शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम बाजार चौक, ममता मेडिकल के पास पुरन भारती अपने दोस्त मनीष बघेल और उसके भांजे राज जोशी के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान पुरन भारती अपने दोस्त मनीष के साथ कथित तौर पर मजाक करते हुए गाली-गलौज करने लगा। बताया जा रहा है कि इसी बात से राज जोशी नाराज हो गया। आरोप है कि उसने घर में रखी ईंट और लोहे की बाल्टी उठाकर पुरन भारती के सिर पर कई बार हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद पुरन भारती की मौत हो गई।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलते ही जामुल पुलिस टीम फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान पुरन भारती निवासी उतई-खोपली के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में मामा मनीष बघेल और भांजे राज जोशी को हिरासत में लिया है। दोनों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।

एएसपी ने दी मामले की जानकारी

दुर्ग शहर एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019