Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : 25 करोड़ की रंगदारी मामले में फरार शोएब ढेबर पर 15 हजार का इनाम, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तलाश तेज

कांग्रेस नेता को गैंग के नाम पर धमकी देकर फिरौती मांगने का आरोप, पुलिस कमिश्नर ने घोषित किया 10 हजार का अतिरिक्त इनाम

CG Crime : 25 करोड़ की रंगदारी मामले में फरार शोएब ढेबर पर 15 हजार का इनाम, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तलाश तेज
X

CG Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लंबे समय से फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने कुल 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने हाल ही में 10 हजार रुपये के अतिरिक्त इनाम की घोषणा की है। इससे पहले सेंट्रल डीसीपी की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विदेशी नंबर से भेजे गए थे धमकी भरे संदेश

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को प्रार्थी आनंदमल कुकरेजा के मोबाइल पर विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे गए थे। आरोप है कि संदेश भेजने वाले ने खुद को अमन साहू गैंग से जुड़ा बताते हुए 25 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। साथ ही प्रार्थी, उनके बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

पांच आईफोन किए गए थे जब्त

मामले की शिकायत के बाद तेलीबांधा थाने में अपराध दर्ज किया गया। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की। पुलिस ने पहले शोएब ढेबर को पकड़कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित पांच आईफोन जब्त किए थे, जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई थी।




अदालत से दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति

प्रकरण में आगे की कानूनी प्रक्रिया के दौरान पुलिस ने 28 सितंबर को अदालत से आरोपी की दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति मांगी थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद से शोएब ढेबर की तलाश जारी है।

सूचना देने वाले को मिलेगा नकद इनाम

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के अनुसार, आरोपी के संबंध में विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। पहले घोषित 5 हजार रुपये के इनाम को मिलाकर कुल राशि 15 हजार रुपये हो गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019