Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : कंटेनर में छिपाकर ले जा रहे थे 120 किलो गांजा, चालक-परिचालक गिरफ्तार

महासमुंद के एनएच-53 पर सिंघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, ओडिशा से गुजरात ले जाई जा रही 120.060 किलो गांजे की खेप बरामद; दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

CG Crime : कंटेनर में छिपाकर ले जा रहे थे 120 किलो गांजा, चालक-परिचालक गिरफ्तार
X

CG Crime : महासमुंद। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एनएच-53 पर रेहटीखोल क्षेत्र में पुलिस ने एक कंटेनर से 120.060 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजा, कंटेनर और मोबाइल समेत कुल संपत्ति की कीमत करीब 70.08 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ के रास्ते गुजरात ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने एनएच-53 पर निगरानी बढ़ाई और बताए गए हुलिए के कंटेनर CG06 AV 4815 को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कंटेनर के पिछले हिस्से में रखी चार प्लास्टिक बोरियों से गांजा बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने कंटेनर चालक वसीम शाह (38) और परिचालक अय्यूब खान (56) को गिरफ्तार किया है। दोनों गुजरात के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस ने गांजे के अलावा दो मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल कंटेनर वाहन भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ सिंघोड़ा थाने में NDPS एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में गांजे की खेप ओडिशा के संबलपुर से गुजरात ले जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब इसके पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है और गांजे के स्रोत से लेकर अंतिम डेस्टिनेशन तक जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019