Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : मोबाइल को लेकर आपस में भिड़े दो भाई, बड़े ने छोटे को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी के फरसगांव में मोबाइल देखने को लेकर हुआ विवाद, डंडे से हमला कर छोटे भाई की हत्या, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

CG Crime : मोबाइल को लेकर आपस में भिड़े दो भाई, बड़े ने छोटे को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
X

CG Crime : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मोबाइल फोन देखने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। खल्लारी थाना क्षेत्र के फरसगांव में बड़े भाई कैलाश सोरी पर अपने छोटे भाई कुंदन सोरी की डंडे से पीटकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कुंदन घर में मोबाइल फोन देख रहा था। इसी दौरान बड़े भाई कैलाश ने उसे टोका, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में कैलाश ने लकड़ी के डंडे से कुंदन पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर खल्लारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया और जांच शुरू की। मामले में आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019