Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking : हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप हटाए गए, डॉ. अनिल पांडेय को मिली जिम्मेदारी

भूपेंद्र कुलदीप को इंद्रावती भवन में अटैच किया गया, शासकीय वी.वाय.टी. महाविद्यालय दुर्ग के इतिहास प्राध्यापक डॉ. अनिल पांडेय बने प्रभारी कुलसचिव.

CG Breaking : हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप हटाए गए, डॉ. अनिल पांडेय को मिली जिम्मेदारी
X

CG Breaking : रायपुर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग में प्रशासनिक बदलाव किया गया है। विवादों में घिरे कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप को पद से हटाकर इंद्रावती भवन में अटैच किया गया है। उनकी जगह शासकीय वी.वाय.टी. महाविद्यालय, दुर्ग के इतिहास विषय के प्राध्यापक डॉ. अनिल कुमार पांडेय को प्रभारी कुलसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भूपेंद्र कुलदीप के खिलाफ दर्ज है FIR

जानकारी के मुताबिक, भूपेंद्र कुलदीप के खिलाफ 3 अगस्त को FIR दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही विश्वविद्यालय प्रशासन में उनके पद को लेकर सवाल उठ रहे थे। अब उन्हें कुलसचिव के पद से हटाकर इंद्रावती भवन में अटैच किया गया है।

डॉ. अनिल पांडेय बने प्रभारी कुलसचिव

भूपेंद्र कुलदीप की जगह डॉ. अनिल कुमार पांडेय को प्रभारी कुलसचिव नियुक्त किया गया है। डॉ. पांडेय वर्तमान में शासकीय वी.वाय.टी. महाविद्यालय, दुर्ग में इतिहास के प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। उनके पास अब विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी रहेगी।





Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019