Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking : वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से 4 पुलिसकर्मी और ड्राइवर घायल

कोण्डागांव के घोड़ागांव में NH-30 पर हुआ हादसा, सामने से आई स्कॉर्पियो ने मंत्री के वाहन और फॉलो वाहन को मारी टक्कर; घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी

CG Breaking : वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से 4 पुलिसकर्मी और ड्राइवर घायल
X

CG Breaking : कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ सड़क हादसा हो गया। हादसा सिटी कोतवाली कोण्डागांव क्षेत्र के घोड़ागांव के पास NH-30 पर हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री केदार कश्यप के वाहन को साइड से टक्कर मारी। इसके बाद स्कॉर्पियो काफिले में चल रहे फॉलो वाहन से भी जा टकराई। हादसे में फॉलो वाहन में सवार 4 पुलिसकर्मी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।




हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम सक्रिय हुई। वन मंत्री केदार कश्यप जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कोण्डागांव जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019