Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking : CMHO डॉ. रामचंद्र ठाकुर निलंबित, समय-सीमा में जवाब नहीं देने पर हुई कार्रवाई

वर्ष 2020 के नियुक्ति विवाद से जुड़े मामले में समय पर जवाब नहीं देने का आरोप, गंभीर लापरवाही और कर्तव्य के प्रति उदासीनता के चलते शासन ने लिया एक्शन

CG Breaking : CMHO डॉ. रामचंद्र ठाकुर निलंबित, समय-सीमा में जवाब नहीं देने पर हुई कार्रवाई
X

CG Breaking : कांकेर। कांकेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. रामचंद्र ठाकुर को शासन ने निलंबित कर दिया है। समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत नहीं करने और कर्तव्यों के प्रति कथित उदासीनता के चलते यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, मामला पूर्व चारामा BMO लखन जूरी से जुड़े वर्ष 2020 के एक प्रकरण से संबंधित बताया जा रहा है। शासन की नियुक्ति को लेकर लखन जूरी ने हाईकोर्ट में दावा दायर किया था। इसी मामले में समय पर जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने को लेकर CMHO के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

शासन की ओर से जारी आदेश में गंभीर लापरवाही और कर्तव्य के प्रति उदासीनता को निलंबन का आधार बताया गया है। निलंबन अवधि में डॉ. ठाकुर को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।







Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019