CG Accident : सड़क पर लेटते ही युवक को वाहन ने कुचला, मौके पर मौत, CCTV फुटेज आया सामने
धमतरी के रत्नाबांधा इलाके में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार; पुलिस CCTV के आधार पर चालक की तलाश में जुटी
CG Accident : धमतरी। धमतरी के रत्नाबांधा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में सागर नागरची नामक युवक पैदल चलते-चलते अचानक सड़क पर लेट गया। कुछ ही देर बाद वहां से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि युवक सड़क पर पैदल चलता हुआ आता है और अचानक बीच सड़क पर लेट जाता है। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन वहां से गुजरता है और युवक को अपनी चपेट में लेते हुए मौके से फरार हो जाता है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे का पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद होने के कारण पुलिस को जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।



