Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौके पर मौत, 12 साल का बच्चा गंभीर

टईया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया वाहन; हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार।

CG Accident : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौके पर मौत, 12 साल का बच्चा गंभीर
X

CG Accident : सूरजपुर। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की जान चली गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सलका-करौटी मुख्य मार्ग पर टईया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक में फंस गई और करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा चेन्द्रा चौकी क्षेत्र में हुआ। मृतकों की पहचान देवनाथ और उनकी पत्नी मनबसिया के रूप में हुई है। दोनों अपने दामाद के घर आए हुए थे और 12 वर्षीय बच्चे के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान टईया गांव के पास सामने से आए ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

ट्रक की टक्कर से देवनाथ और मनबसिया को गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही चेन्द्रा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर फरार हुए चालक की तलाश भी की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019