Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : रेत से भरे ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, मौत के बाद भड़का गुस्सा, ग्रामीणों ने वाहन फूंका

कुरूद के नारी गांव में हादसे के बाद चक्काजाम, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर किया जमकर हंगामा

CG Accident : रेत से भरे ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, मौत के बाद भड़का गुस्सा, ग्रामीणों ने वाहन फूंका
X

CG Accident : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जमकर बवाल हो गया। कुरूद थाना क्षेत्र के नारी गांव में रेत से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नारी बस स्टैंड के पास जुट गए और सड़क पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के बाद चालक बेसुध हालत में मौके पर पड़ा मिला।

आक्रोशित ग्रामीणों ने रेत से भरे ट्रैक्टर को भी आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के बाद उपजे विवाद तथा चक्काजाम को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019