Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत, 16 वर्षीय बेटी घायल

जांजगीर-चांपा के बुंदेली गांव के पास रेलिंग से टकराया वाहन, हादसे में दंपती की मौत; बेटी अस्पताल में भर्ती

CG Accident : सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत, 16 वर्षीय बेटी घायल
X

CG Accident : जांजगीर-चांपा। जिले में हुए सड़क हादसे में एक दंपती की मौत हो गई, जबकि उनकी 16 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बुंदेली गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बुंदेली निवासी दिलेश कोसले (40) और उनकी पत्नी उषा कोसले (36) अपनी 16 वर्षीय बेटी शिवानी के साथ जा रहे थे। इसी दौरान वाहन सड़क किनारे लगी रेलिंग की रॉड से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दिलेश और उषा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे में उनकी बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई।

हादसे की खबर मिलते ही बुंदेली गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही परिवार में पति-पत्नी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019