Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, महिला-बच्चों समेत 27 घायल

कसडोल क्षेत्र के NH-130B पर अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, गिरौदपुरी धाम जा रहे थे 30 से अधिक श्रद्धालु; दो महिलाएं गंभीर घायल

CG  Accident : श्रद्धालुओं से भरी माजदा पलटी, महिला-बच्चों समेत 27 घायल
X

CG Accident : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गुरुवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा कसडोल थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-130 बी पर सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास हुआ। दुर्घटना में महिला और बच्चों समेत 27 श्रद्धालु घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, माजदा में 30 से अधिक लोग सवार थे। सभी बेमेतरा जिले के मुरकुटा नांदघाट गांव से गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मोड़ के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस व अन्य वाहनों के जरिए कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहीं, सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दो महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर कसडोल थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों के मुताबिक, सभी श्रद्धालु गिरौदपुरी धाम में दर्शन के लिए जा रहे थे। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019