Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : केशकाल घाटी में दर्दनाक हादसा, माजदा के पीछे घुसी बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत

कोंडागांव की केशकाल घाटी में तेज रफ्तार बाइक माजदा से टकराई, धमतरी से जगदलपुर जा रहे दोनों युवकों की मौत, पुलिस जांच में जुटी।

CG Accident : केशकाल घाटी में दर्दनाक हादसा, माजदा के पीछे घुसी बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत
X

CG Accident : कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की केशकाल घाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। माजदा वाहन और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, घाटी में चल रहा माजदा वाहन पहले सड़क किनारे मौजूद पत्थर से टकराया। इसी दौरान उसके ठीक पीछे तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल माजदा के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक धमतरी जिले से जगदलपुर की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में रखवाया गया है। फिलहाल केशकाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019