Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : कार-बाइक की भीषण टक्कर, दोनों वाहन पुल से नीचे गिरे, एक की मौत, दूसरा युवक लापता

महासमुंद के जोक नदी पुराने पुल पर हुआ दर्दनाक हादसा, कार सवार तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया; नदी में गिरे बाइक सवार की तलाश जारी

CG Accident : कार-बाइक की भीषण टक्कर, दोनों वाहन पुल से नीचे गिरे, एक की मौत, दूसरा युवक लापता
X

CG Accident : पिथौरा। महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जोक नदी के पुराने पुल पर कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पुल से नीचे नदी में जा गिरे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गहरे पानी में लापता बताया जा रहा है।

टक्कर के बाद नदी में गिरे वाहन

जानकारी के मुताबिक, कार में चार लोग सवार थे और वे जोक नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान पुल पर सामने से आ रही बाइक से कार की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत और बचाव का प्रयास करते हुए कार में सवार तीन लोगों को बाहर निकाल लिया। हालांकि, एक व्यक्ति की जान नहीं बचाई जा सकी।

बाइक सवार की तलाश में रेस्क्यू अभियान

बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक टक्कर के बाद नदी के गहरे पानी में गिर गया और उसका अब तक पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर सांकरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव दल की मदद से लापता युवक की तलाश शुरू कर दी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। फिलहाल नदी में लापता युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019