Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG ACB Action: कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं छोड़ा ट्रैक्टर, ₹10 हजार रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

CG ACB Action: कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं छोड़ा ट्रैक्टर, ₹10 हजार रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
X

CG ACB Action : जगदलपुर। बस्तर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोड़ेनार थाना में पदस्थ एक महिला आरक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद जब्त ट्रैक्टर को छोड़ने के लिए महिला आरक्षक ने वाहन मालिक से घूस की मांग की थी।

जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना से जुड़े एक मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया था। बाद में न्यायालय ने ट्रैक्टर मालिक बंगालु यादव के पक्ष में सुपुर्दनामा जारी कर वाहन सौंपने का आदेश दिया। इसके बावजूद ट्रैक्टर रिलीज करने के बदले कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई।

पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही महिला आरक्षक तिलेश्वरी साहू ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, मौके पर मौजूद ACB टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी महिला आरक्षक से पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को बस्तर संभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019