Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bhilai minor girls harassment case:दुर्ग में चॉकलेट का लालच देकर नाबालिग बच्चियों से गंदी हरकत, आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार

Bhilai minor girls harassment case: छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य करने का मामला प्रकाश में आया है।

Bhilai minor girls harassment case:दुर्ग में चॉकलेट का लालच देकर नाबालिग बच्चियों से गंदी हरकत, आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार
X

Bhilai minor girls harassment case: दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

चॉकलेट और टॉफी का देता था लालच

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी बुजुर्ग अपनी दुकान पर आने वाली मासूम बच्चियों को बहला-फुसलाकर चॉकलेट और अन्य खाने-पीने की चीजें (नड्डा) देने के बहाने अपनी दुकान के भीतर बुलाता था। इसके बाद वह मासूमों के साथ अपनी घिनौनी करतूत को अंजाम देता था। आरोपी की इस हरकत से डरी-सहमी बच्चियां शुरुआत में कुछ कह नहीं पाईं, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर उन्होंने पूरी आपबीती अपने माता-पिता को बताई।

परिजनों ने की हिम्मत, थाने पहुंचा मामला

अपनी बच्चियों के मुंह से आपबीती सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बिना देर किए पीड़ित परिवारों ने साहस दिखाया और तुरंत छावनी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा और थाना प्रभारी ने तत्काल एक्शन लिया। पुलिस टीम ने देर रात मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहाँ उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019