Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bawri Firki : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, रायपुर में दो दिवसीय ‘बावरी फिरकी’ प्रदर्शनी का शुभारंभ

टेमरी स्थित ओमाया गार्डन में 13 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी, फैशन, ज्वेलरी और होम डेकोर के स्टॉल्स के जरिए महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और कारोबार बढ़ाने का अवसर।

Bawri Firki : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, रायपुर में दो दिवसीय ‘बावरी फिरकी’ प्रदर्शनी का शुभारंभ
X

Bawri Firki : रायपुर। राजधानी रायपुर के टेमरी स्थित ओमाया गार्डन में सोमवार को दो दिवसीय ‘बावरी फिरकी’ प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

प्रदर्शनी की आयोजिका ज्योति भोजसिया एवं कनिका कटारिया ने बताया कि यहां फैशन, ज्वेलरी, होम डेकोर और लग्जरी लिविंग से जुड़े चुनिंदा एवं प्रतिष्ठित ब्रांड्स को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया गया है। इससे ग्राहकों को विभिन्न उत्पादों की खरीदारी का अवसर मिल रहा है, वहीं महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों और व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नया बाजार भी मिल रहा है।

आयोजकों के अनुसार, सात वर्षों से अधिक के अनुभव और सात शहरों में सफल आयोजन के जरिए ‘बावरी फिरकी’ ने ऐसा मंच तैयार किया है, जो लघु उद्योग संचालित करने वाली महिलाओं को प्रतिष्ठित ग्राहक वर्ग से जोड़ने में मदद करता है। इस पहल के माध्यम से महिला उद्यमियों को अपने हुनर और उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है, जिससे उनके व्यवसाय को विस्तार देने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहन मिलता है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वन बंधु परिषद महिला समिति की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी उपस्थित रहीं। इस दौरान वर्षा, मोहिनी, ऋतु बंसल, आशा फटनानी, मोना वाधवानी, कनिष्का सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी का समापन 13 अक्टूबर को रात 8 बजे होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019