Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Arnab Cyclone : चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से भारी बारिश की चेतावनी, दो जिलों में 28 अक्टूबर को स्कूल बंद

IMD ने 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में अवकाश घोषित।

Arnab Cyclone : चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से भारी बारिश की चेतावनी, दो जिलों में 28 अक्टूबर को स्कूल बंद
X

Arnab Cyclone : रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से मौसम बिगड़ने की आशंका जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में 28 और 29 अक्टूबर को भारी से अति भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है। मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर दो जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 28 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, बारिश और तेज हवाओं के कारण कुछ क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।





Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019