Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident: बाइक समेत अंधे कुएं में गिरा युवक, मौके पर मौत, ग्रामीणों की मदद से निकाला गया शव

CG Accident: बाइक समेत अंधे कुएं में गिरा युवक, मौके पर मौत, ग्रामीणों की मदद से निकाला गया शव

CG Accident: बाइक समेत अंधे कुएं में गिरा युवक, मौके पर मौत, ग्रामीणों की मदद से निकाला गया शव
X

CG Accident: सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के पर्री गांव में युवक बाइक समेत सड़क किनारे स्थित एक अंधे कुएं में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, युवक देर रात बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने अंधे कुएं में बाइक समेत गिर गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर कुएं से युवक का शव बाहर निकाला गया।

मृतक की पहचान ओढ़गी क्षेत्र के घुई गांव निवासी युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले में मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और कारणों का पता लगाने में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019