Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़: सूरजपुर में दीवार गिरने से दादी और दो पोतियों की मौत
C.G Breaking :छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय महिला और उसकी दो पोतियों की मौत हो गई। यह घटना सोमवार शाम जयनगर थाना क्षेत्र के करतमा गांव में हुई।पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान धनमतिया दास और उनकी पोतियां बिजली और सुहानी के रूप में की गई है। घटना के समय दोनों बच्चियां अपनी दादी के साथ घर पर थीं, जबकि उनके माता-पिता मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे।
C.G Breaking :प्रा
रंभिक जांच से पता चला है कि बारिश के कारण कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी, जिससे वह अचानक गिर गई और तीनों उसके नीचे दब गए।बच्चों के पिता ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें सरगुजा जिले के अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
Next Story



