Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : समापन समारोह में पवनदीप और अरुणिता के शानदार गीतों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : समापन समारोह में पवनदीप और अरुणिता के शानदार गीतों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
X

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समापन समारोह

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : राज्योत्सव के तीसरे दिन समापन समारोह में पवनदीप और अरुणिता ने शानदार गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। इन दोनों ही प्रख्यात गायकों ने एक के बाद एक शानदार गीत गाकर समारोह में समां बांध दिया। मेरी दुआओं से आती है सदा यही, मेरी होके हमेशा ही रहना जैसे गीतों ने वातावरण में तरंग जगा दी।

दर्शक अपने पसंदीदा गानों को गाने का आग्रह करते रहे। देर शाम तक कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुति कर सबका मन प्रसन्न कर दिया। इसके पहले जादू बस्तर का कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। इस कार्यक्रम में बस्तर के अनूठे संगीत की प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीत लिया। बस्तर ने हमेशा से ही

अपने भीतर एक लोकधुन को सहेज कर रखा है जो मीठी है दिल को छू लेने वाली है। आज इन सुंदर लोकधुनों की प्रस्तुति हुई। पूरा वातावरण एक अनूठे स्वरसंसार में डूब गया। लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बहुत सराहा और कलाकारों को भरपूर प्रोत्साहित किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ सांस्कृतिक संध्या का आनंद लिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019