Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh Politics : सट्टा और सियासत.....पढ़े स्टोरी...............

Uma Verma
Chhattisgarh Politics
X

Chhattisgarh Politics

Chhattisgarh Politics

Chhattisgarh Politics : रायपुर : राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लिया.... जहां उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हिंदू हिंसक है वाले बयान पर जमकर हमला बोला...

Smart Electricity Meter Connection : शहर में लगेंगे अब नए स्मार्ट विद्युत मीटर कनेक्शन

Chhattisgarh Politics : साथ ही उन्होंने महादेव सट्टा एप्प का जिक्र कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश पर सट्टा एप चलाने के गंभीर आरोप लगाए, वहीं इन आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री की भी प्रतिक्रिया सामने आई है

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को सदन में अपने भाषण के दौरान बार-बार भगवान शिव की तस्वीर दिखा रहे थे..

मैं उनको बताना चाहता हूं कि, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो कांग्रेस के नेता हैं..वे महादेव के नाम पर सट्टा चला रहे थे..इसके चलते भगवान शंकर का नाम और छत्तीसगढ़ बदनाम हुआ है..इस पर राहुल गांधी जवाब देंगे क्या? लोकसभा में सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कहा सुनिए

Rashifal Today 3 July 2024 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…पढ़े दैनिक राशिफल

इधर सांसद संतोष पाण्डेय के गंभीर आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कि प्रतिक्रिया सामने आई है...
उन्होंने कहा कि राजनांदगांव के सांसद ने मुझ पर लोकसभा के अंदर गंभीर आरोप लगाए हैं.

हमारी सरकार में महादेव एप्प चलाने वालो पर कार्यवाही करते हुए कइयों कों गिरफ्तार किया...मैं लोकसभा के स्पीकर महोदय को पत्र लिख रहा हूँ..साथ ही इस विषय पर कानूनी सलाह लेकर ऐसे सुनियोजित दुष्प्रचार के खिलाफ कानूनी कार्यवाई करूँगा..

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि-मैं तो अब मुख्यमंत्री नहीं हूँ और केंद्र में भी भाजपा की सरकार है तो अब यह महादेव सट्टा एप्प क्यों चल रहा है?

लोकसभा में राहुल गांधी के हिन्दू वाले बयान को जहाँ बीजेपी बड़ा मुद्दा बना रही है तो वहीं सदन में भाजपा के सांसद कांग्रेस से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस को घेरते हुए नजर आ रहे है.. अब देखने वाली बात होगी सट्टा एप्प पर दिल्ली से छत्तीसगढ़ तक उठा सियासी बवाल कब शांत होता है


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019