Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : कैबिनेट विस्तार फिलहाल टला, पहले होंगी मंडल और जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां

Uma Verma
Chhattisgarh News : कैबिनेट विस्तार फिलहाल टला, पहले होंगी मंडल और जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां
X

रायपुर : Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन की मजबूती पर ध्यान दिया जाएगा। इसके तहत मंडल और जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया फिलहाल रुकी हुई है। उन्होंने बताया कि संगठन के भीतर मंडल और जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां जनवरी तक पूरी कर ली जाएंगी। इसके बाद ही कैबिनेट विस्तार पर विचार किया जाएगा।

Chhattisgarh News : मंत्री पद की रेस में विधायकों को इंतजार

मंत्री पद की दौड़ में शामिल विधायकों को फिलहाल इंतजार करना होगा। इन नामों में अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, किरण सिंह देव, पुरंदर मिश्रा और गजेंद्र यादव जैसे प्रमुख भाजपा विधायक शामिल हैं। इन नेताओं का नाम मंत्री पद के लिए वायरल हुआ था, लेकिन मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि संगठनात्मक प्राथमिकताओं के बाद ही इन पर विचार होगा।

हरियाणा फार्मूला लागू करने पर विचार

सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में हरियाणा फार्मूला लागू करने पर भी चर्चा हो रही है। अगर यह फार्मूला लागू होता है, तो राज्य में 14 मंत्री बनाए जाएंगे। फिलहाल, फार्मूले की समीक्षा की जा रही है और इस पर अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा।

भाजपा का संगठनात्मक एजेंडा

भाजपा के सूत्रों का कहना है कि संगठनात्मक बदलाव को लेकर पार्टी पूरी तरह सक्रिय है। मंडल और जिला स्तर पर नियुक्तियां पार्टी की प्राथमिकता हैं, और जनवरी तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी अपने आधार को मजबूत करना चाहती है।

राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं, लेकिन अब यह स्पष्ट है कि संगठन की मजबूती को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद ही सरकार के विस्तार और मंत्रियों की नई सूची पर कोई फैसला होगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019