Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : PM से सवाल पूछने में कौन सा राज्य सबसे आगे : जवाब जान कर दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप

Uma Verma
Chhattisgarh News : PM से सवाल पूछने में कौन सा राज्य सबसे आगे : जवाब जान कर दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप
X

Chhattisgarh News : PM से सवाल पूछने में कौन सा राज्य सबसे आगे : जवाब जान कर दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप

रायपुर। Chhattisgarh News : PM से सवाल पूछने में कौन सा राज्य सबसे आगे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा विद्यार्थियों को परीक्षा के पहले ही अपना मार्गदर्शन देते हैं।

वह भी ठीक उसी तरह जैसे घर का कोई बेहद जिम्मेदार अभिभावक अपने बच्चों को नसीहत देता है। इस कार्यक्रम का नाम परीक्षा पर चर्चा रखा गया है। इसमें पूरे देश के विद्यार्थी प्रधानमंत्री मोदी से सवाल करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी उनके आंसर भी देते हैं. पर क्या आप जानते हैं कि PM से सवाल पूछने में कौन सा राज्य सबसे आगे है ? क्या कहा नहीं पता ? तो चलिए हम आपको इस खबर में बताएंगे। तो बस आप बने रहिए एशियन न्यूज भारत के साथ -

Chhattisgarh News : PM से सवाल पूछने में कौन सा राज्य सबसे आगे : जरूर जानें

दरअसल विद्यार्थियों के एग्जाम्स फरवरी-मार्च से शुरू हो जाएंगे । इसके ठीक पहले प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी एक बार फिर विद्यार्थियों को मोटीवेट करने के लिए ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों के प्रश्न पर सीधे जवाब देंगे।

छत्तीसगढ़ देश में पहला राज्य बन गया है, जहां से सबसे ज्यादा प्रश्न पूछे गए हैं। इसके लिए 14 जनवरी तक विद्यार्थियों और शिक्षकों से उनके प्रश्न मंगाए गए थे। कक्षा छठवीं से 12वीं तक के बच्चों की दर्ज संख्या के आधार पर राज्यों को प्रश्न पूछने के लिए लक्ष्य दिए गए थे।

Chhattisgarh News

दूसरे स्थान पर ओडिशा फिर गुजरात
छत्तीसगढ़ को दिए गए लक्ष्य के विपरीत उपलब्धि लगभग 200 प्रतिशत रही। इसके लिए समग्र शिक्षा की ओर से अधिक से अधिक प्रश्न पूछने के लिए इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया था । प्रश्न पूछने वालों में छत्तीसगढ़ पहले, ओडिशा दूसरे और गुजरात तीसरे स्थान पर है।

बतादें कि पीएम मोदी प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने और विद्यार्थियों में तत्संबधी तनाव दूर करने के लिए सीधा संवाद करेंगे।

यह कार्यक्रम 29 जनवरी को प्रातः 11 बजे भारत मंडपम, प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इससे देशभर के विद्यार्थी वर्चुअल भी जुड़ेंगे।

सबसे ज्यादा पूछने वाले राज्य
राज्य का नाम लक्ष्य प्रतिभागी लक्ष्य के अनुसार प्रतिशत
छत्तीसगढ़ 10,25,389 20,28,864 197.86
ओडिशा 10,39,320 16,77,967 161.45
गुजरात 23,82,901 33,85,617 142.08
पंजाब 7,27,629 8,78,193 120.69
राजस्थान 34,96,170 37,57,123 107.46

स्टूडेंट्स की सहभागिता के लिए सचिव ने लिखा पत्र
‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सचिव ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर आवश्यक व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कलेक्टरों से कहा है कि यह समय है कि जब परीक्षाओं को हम सब एक उत्सव के रूप में मनाए। विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए प्रेरित करें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019