Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : ये कैसा खेल स्टेडियम जहां खिलाड़ी नही शराबियों का जमघट सजा रहता...

Uma Verma
Chhattisgarh News : ये कैसा खेल स्टेडियम जहां खिलाड़ी नही शराबियों का जमघट सजा रहता...
X

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News : 51 लाख के स्टेडियम मय खाना में तब्दील होने के कगार पर, खेतो के बीचों बीच बना दिया गया खेल स्टेडियम लेकिन रास्ता बनाना भूल गए

Gurugram Factory Blast : फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से दहला गुरुग्राम….9 लोगों की मौत

Chhattisgarh News : धमतरी : खिलाड़ियों के लिए शासन शहर सहर गांव गांव खेल स्टेडियम बनाया है जिनका उद्देश्य क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर मैदान मिलने के साथ खेल मैदान को लेकर किसी भी प्रकार का परेशानी का सामना करना ना पड़े ...

लेकिन क्या आप जानते है एक गांव में शासन प्रशासन ने खेतो के बीचों बीच खेल मैदान बना दिया गया है लेकिन रास्ता बनाना भूल गए ... लिहाजा खिलाड़ियों को मैदान तक जाने के लिए रास्ते नही होने से स्टेडियम तक नहीं जा पा रहे है ..

आलम यह है की आज मैदान पर खिलाड़ी नही दिखता... दिखता है तो केवल शराबियो धूम्रपान करने वाले उपद्रवी लोग ... ये स्थिति है धमतरी जिले के बेलर गांव के ...

Public Examination Act 2024 : देश में एंटी-पेपर लीक कानून लागू…आधी रात हुई अधिसूचना जारी

दरअसल धमतरी जिला मुख्यालय से करीब 75 किलोमीटर दूर बेलर गांव है जहा सन 2015,16 में 51 लाख के लागत से एक मिनी खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया गया था ... स्टेडियम तो शासन प्रशासन खेत के बीचों बीच बना दिया लेकिन रास्ता बनाना भूल गए ..

इन बीते 9 दस सालो में कई सरपंच बदल गए जिला के कई कलेक्टर बदल गए कई अधिकारी बदल गई लेकिन कोई भी इस स्टेडियम तक पहुंचने के लिए रास्ता बनाने के लिए जरूरी नही समझा ... वर्तमान में स्थिति ये है की स्टेडियम में उपद्रवी लोगो का जमघट लगा रहता है

और मदिरापान धूम्रपान जैसे मादक पदार्थ का सेवन कर गाली गलौज करता है ... यानी जो स्टेडियम को शासन ने क्षेत्र के खिलाड़ियों को मैदान के लिए कही भटकने की जरूरत न पड़े इसलिए गांव में ही स्टेडियम बनाया था

Chhattisgarh News

लेकिन रास्ता बनाना उचित नहीं समझा ..जिनका फायदा उपद्रवी लोग उठा रहा है स्टेडियम में खिलाड़ी नजर नहीं आएगी लेकिन बड़े ही आसानी से उपद्रविय का जमघट नजर आती है ...

धमतरी जिले के पहला बिना रास्ता वाली स्टेडियम है जहा की खिलाड़ियों को पिछले नौ सालों से स्टेडियम को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रही है खिलाड़ियों ने बताया कि सरकार जब स्टेडियम को बनाया तो खिलाड़ियों में उस वक्त मायूसी छा गई जब देखा कि

स्टेडियम तो बनकर तैयार हो चुका है लेकिन स्टेडियम तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं बनाया गया यही कारण है खिलाड़ी मैदान में खेलने नही जा पा रहा जिसका फायदा शराबी लोग उठा रहा है ...

स्टेडियम में उपद्रवी का जमघट सजा रहता है और भद्दी भद्दी गालियां देने के साथ जमकर धूम्रपान का सेवन करते रहते है ...हैरान की बात तो ये है आज स्टेडियम को बने लगभग 9 साल हो चुका है लेकिन इसे सुधारने के लिए अभी तक न तो सरपंच न ही जिला प्रशासन ने प्रयास

किया जिनके कारण से उपद्रवीयो का हौसला दिन ब दिन बढ़ते गए और आखिर में मैदान को मय खाना बना दिया स्टेडियम में शराब के बोतले सिगरेट जैसे कई मादक चीजे से गंदगी पसरा हुआ है ... बहरहाल कलेक्टर ने इस मामले को लेकर ग्राम के सरपंच से बात कर स्टेडियम को सुधारने की बात कही

क्लोजिंग एंकर ... वास्तव में बेलर गांव के खिलाड़ियों के साथ सासन प्रशासन ने बेहतर खेल मैदान देने के नाम पर मजाक किया है क्षेत्र के खिलाड़ी चाह कर भी स्टेडियम में जाकर नही खेल पा रहे जिनसे खिलाड़ियों में सासन प्रशासन के प्रति रोष है ...

बहरहाल क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने शासन प्रशासन से मैदान तक पहुंचने रास्ते बनाने के साथ मैदान से उपद्रवी लोगो के जमघट से निजाद देने का गुहार लगाई है


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019