Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh new electricity bill rates: छत्तीसगढ़ में आज से बिजली बिल पर नया टैरिफ लागू, जानिए अब कितना देना होगा प्रति यूनिट चार्ज

Asian News
Chhattisgarh new electricity bill rates: छत्तीसगढ़ में आज से बिजली बिल पर नया टैरिफ लागू, जानिए अब कितना देना होगा प्रति यूनिट चार्ज
X

Chhattisgarh new electricity bill rates: रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज 1 जुलाई से बिजली उपभोक्ताओं को अधिक बिजली बिल चुकाना होगा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित नई टैरिफ दरें लागू हो गई हैं, जिसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट बिजली की कीमत में 30 से 50 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई है। राज्य विद्युत नियामक आयोग के फैसले के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं के विभिन्न स्लैब में बिजली की दरों में संशोधन किया है।

Chhattisgarh new electricity bill rates: 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट बढ़ा शुल्क

नई टैरिफ व्यवस्था के तहत अलग-अलग खपत श्रेणियों में प्रति यूनिट 30 से 50 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई है। इसका सीधा असर घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के मासिक बिजली बिल पर पड़ेगा। अब सभी उपभोक्ताओं को नए टैरिफ के अनुसार बिजली बिल का भुगतान करना होगा।

Chhattisgarh new electricity bill rates: 1 जुलाई से नई दरें

100 यूनिट तक: 4.10 रुपये से बढ़कर 4.40 रुपये प्रति यूनिट।
101 से 200 यूनिट तक: 4.20 रुपये से बढ़कर 4.50 रुपये प्रति यूनिट।
201 से 400 यूनिट तक: 5.60 रुपये से बढ़कर 6.00 रुपये प्रति यूनिट।
401 से 600 यूनिट तक: 6.60 रुपये से बढ़कर 7.00 रुपये प्रति यूनिट।
600 यूनिट से अधिक: 8.30 रुपये से बढ़कर 8.80 रुपये प्रति यूनिट।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019